-मुख्य मार्ग ही बन जाता है ताल-तलैया
-हर टेबल पर शिकायत, नहीं हो रहा समाधान
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: सूरजपुर में रहने वाले हजारों लोग आए दिन विभिन्न परेशानियों का दर्द झेलने को विवश हैं। लोगों की मुख्य परेशानी टूटी सड़के व उन पर आए दिन भरा रहने वाला गंदा पानी है। लोग इस गंदगी के बीच से ही जाने को विवश होते हैं। लोगों का कहना है कि समस्याओं को हल कराने की मांग जनप्रतिनिधियों के साथ ही ग्रेटर नोएडा व जिला प्रशासन के अधिकारियों से कई बार की जा चुकी है। हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिलता है समाधान नहीं हो रहा है।
Greater Noida: अपनी बदहाली पर आसू बहा रहा है सूरजपुर। सड़कें बनी ताल तलैया। लोगों की पीड़ा किससे लगाएं गुहार @OfficialGNIDA @dmgbnagar @NandiGuptaBJP @UPGovt @CMOfficeUP @GreaterNoidaW pic.twitter.com/HT4bCcaZ1m
— The News गली (@The_News_Gali) September 18, 2025
सड़क बनी ताल तलैया
सूरजपुर में गलियों की बात तो छोडि़ए मुख्य सड़क भी आए दिन ताल तलैया बनी रहती है। सीवर का गंदा पानी सड़क पर भरा रहता है। बाजार में आने वाले लोगों के साथ ही अन्य लोग भी गंदे पानी के बीच से ही जाने को विवश होते हैं। कस्बा निवासी कपिल सैफी, अतुल शर्मा, अमर व अन्य का कहना है कि समस्याओं को हल कराने की एप्लीकेशन हर जगह लगाई जा चुकी है। कोई सुनने वाला नहीं है। ऐसे में गंदगी के कारण बीमारी फैलने का भी खतरा पैदा हो गया है।

