-नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट
-प्रतिवर्ष लगभग एक करोड़ से अधिक यात्रियों को संभालने की होगी क्षमता
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: नोएडा इंटर नेशनल एयरपोर्ट उदघाटन का लंबा इंतजार अब समाप्त होने वाला है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि नोएडा के जेवर विधानसभा में बने नोएडा इंटर नेशनल एयरपोर्ट का उदघाटन 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगी। उदघाटन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के साथ ही योगी आदित्यनाथ सहित कई अन्य मंत्री व जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। उदघाटन की तिथि घोषित होने के साथ ही यमुना प्राधिकरण के साथ ही पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी तैयारी में जुट गए हैं। उदघाटन के साथ ही एयरपोर्ट से औपचारिक उड़ान भी शुरू हो जाएगी।
देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश का सबसे बड़ा और उत्तर प्रदेश का पांचवा एयरपोर्ट होगा। इसको ऑपरेट करने की जिम्मेदारी ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल के पास है। खास बात है कि एयरपोर्ट से प्रतिवर्ष लगभग एक लाख से अधिक यात्री उड़ान भरेंगे। एयरपोर्ट के निर्माण का कार्य पिछले कई वर्ष से चल रहा था। 6 मार्च को एयरपोर्ट को एरोड्रम लाइसेंस मिला था।
