द न्यूज गली, नोएडा : थाना सेक्टर-126 पुलिस ने सड़क दुर्घटना व हमले के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो वांछित आरोपियों को मात्र 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। घटना में घायल युवक अस्पताल में उपचाराधीन है, जबकि आरोपी घटना के तुरंत बाद मौके से फरार हो गए थे।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित के भाई द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया था कि विपिन भाटी और मोनू भाटी ने तेज रफ्तार से अपनी ग्लैंजा कार (HR 51 CL 4800) चलाते हुए उसके भाई बलविंदर सिंह को टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों आरोपियों ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी और मौके से फरार हो गए।

थाना सेक्टर-126 पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज किया।

पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुश्ता रोड, सेक्टर-94 नोएडा से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही घटना में प्रयुक्त वाहन ग्लैंजा कार को भी बरामद कर लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार की गई है:
विपिन भाटी उर्फ अंशू, पुत्र एम.के. भाटी
निवासी – ग्राम मसौटा, थाना सिकंदराबाद, बुलंदशहर
वर्तमान पता – गणपति कॉलोनी, पल्ला, फरीदाबाद
उम्र – 23 वर्ष

मोनू भाटी, पुत्र स्व. रामदीन सिंह भाटी
निवासी – ग्राम मुरादगढ़ी, गौतमबुद्धनगर
वर्तमान पता – 432/4, लखपत कॉलोनी पार्ट-2, मीठापुर, बदरपुर, नई दिल्ली

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के अनुसार, मामले में आगे की विधिक कार्यवाही प्रचलित है और आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।