-समाज में श्रेष्ठ कार्य करने वाली 17 संस्थाओं के पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित
-महासभा के राष्ट्रीय अध्य्क्ष हरिश्चन्द्र भाटी ने समाज को संघठित करने पर दिया बल
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन दादरी के बादलपुर क्षेत्र स्थित विकल फार्म में किया गया। महासभा के सभी पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के संयोजक समाजसेवी संजय विकल ने बताया कि कार्यक्रम में क्षेत्र मे समाजसेवा का कार्य करने वाली संकल्प संस्था,टीम ग्राम पाठशाला,मानव अधिकार फाउंडेशन, जीवन अर्पण गांव गऊ समिति,मेघकोष सहित 17 संस्थाओं व महिला खिलाड़ियों जिया बैसोया,रिया बैसोया व पायलट सृष्टि विकल,सामाजिक कार्यकत्री ममता भाटी व गीता को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्य्क्षता जगवीर दौला व मंच का संचालन डॉ० भूपेन्द्र नागर के द्वारा किया गया।

समाज हो संगठित
इस अवसर पर महासभा के राष्ट्रीय अध्य्क्ष व पूर्व मंत्री हरिश्चन्द्र भाटी ने कहा समाज को संघठित होने की आवश्यकता है, तभी हमें उचित राजनैतिक भागीदारी मिल पाएगी। संघठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सविंदर भाटी व केपी.कसाना ने कहा कि समाज में शिक्षा को लेकर जागरुकता की आवश्यकता है जिस पर महासभा कार्य करेगी। साथ ही उन्होंने दहेज जैसी कुरीतियों के खिलाफ जन जागरूकता का कार्य करने की बात कही। इस अवसर पर संघठन से रामकेश चपराना, जयप्रकाश विकल, सुनील भाटी, श्यामवीर भाटी, पंकज रौसा, अशोक भाटी, प्रमोद भाटी, श्यामेन्द्र ओमपाल प्रधान सहित आयोजन समिति से कार्यक्रम संयोजक संजय विकल, डॉ० भूपेन्द्र नागर, नरेंद्र भाटी, बलराज मावी, टीटू नागर, सचिन, मनोज, अनिल आदि लोग मौजूद थे।

