द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: महिला उन्नति संस्था के सदस्यों ने मकर संक्राति के पर्व पर समाजसेवा का कार्य किया। सदस्यों ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में विभिन्न स्थानों पर झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों को कड़कड़ाती ठंड से राहत दिलाने के लिए कंबल का वितरण किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रेनू बाला शर्मा ने जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य और स्वच्छता के बारे में जागरूक किया। ग्रेटर नोएडा वेस्ट प्रभारी रानी देवी ने महिलाओं को सुरक्षा और सशक्तिकरण के बारे में जागरूक किया। नोएडा महानगर देहात अध्यक्ष पूजा अवाना ने कहा कि महिलाएं किसी से कम नहीं हैं और अब उन्हें सहना नहीं, बल्कि अपने अधिकारों के लिए आवाज उठानी चाहिए। कार्यक्रम में सभी को कंबल के साथ ही समोसे, तिल के लड्डू और फल वितरित किए गए। इस अवसर पर मीना देवी, पम्मी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

