द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज ग्रेटर नोएडा में चित्र बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भारतीय मानव ब्यूरो नोएडा शाखा के तत्वावधान में गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज में सतत विश्व को बढ़ावा देना, विषय पर चित्र बनाओ प्रतियोगिता व ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन मैंटर गरिमा गर्ग द्वारा किया गया व मार्गदर्शन भारतीय मानक ब्यूरो के अधिकारी विश्वेंद्र सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं प्रधानाचार्य डाक्‍टर राजीव कुमार द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई। उन्होंने छात्रों को पर्यावरण की समस्याओं व संसाधनों के अंधाधुंध दोहन से हो रहे नुकसान के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों ने जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक संरक्षण व हरित भविष्य को अपने चित्रों के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के विजेता आर्यन कुमार रहे।  तनिष्क नेगी को दूसरा व अंशु तीसरा स्‍थान मिला। इस अवसर पर शिक्षक अनु सिंह, जवाहर सिंह, केके शर्मा, प्रियंका अग्रवाल व अन्‍य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर राजीव कुमार ने विजेता छात्रों को सम्मानित करते हुए ऐसे आयोजनों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।