-यमुना एक्‍सप्रेस वे निर्माण में जमीन देने वाले अवशेष किसानों को होगा लाभ
-सरकार के निर्णय से सैकड़ों किसानों को हुआ फायदा

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: कहावत है सब्र का फल मी‍ठा होता है, इसी मीठे फल का स्‍वाद सैकड़ों किसानों का जल्‍द होने वाला है। यमुना एक्‍सप्रेस वे के निर्माण में जिले के साथ ही अलीगढ़, मथुरा और आगरा के किसानों ने भी अपनी जमीन दी थी। अधिकतर किसानों को 64.7 प्रतिशत अतिरिक्‍त मुआवजा मिल चुका था, काफी किसान ऐसे थे जिन्‍हें विभिन्‍न कारणों से अतिरिक्‍त मुआवजा नहीं मिला था। उनके द्वारा अतिरिक्‍त मुआवजा देने की मांग की जा रही थी। विधायक धीरेंद्र सिंह ने भी किसानों को अतिरिक्‍त मुआवजा देने की मांग मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से की थी। सरकार ने अहम निर्णय लेते हुए बचे हुए किसानों को भी 64.7 अतिरिक्त मुआवजा देने का निर्णय लिया है। मुआवजे का वितरण नए वर्ष से शुरू हो जाएगा।

जताया आभार
विधायक धीरेंद्र सिंह का कहना है कि किसान हित में सरकार का ऐतिहासिक निर्णय है। निर्णय वर्षों से इंतजार कर रहे किसानों के लिए एक ऐतिहासिक कदम है। मुख्यमंत्री का यह निर्णय प्रदेश सरकार की किसान कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता और विकास मॉडल को सशक्त रूप से दर्शाता है। इससे न केवल किसानों के आर्थिक हित सुरक्षित होंगे, बल्कि सरकार और किसानों के बीच विश्वास का रिश्ता और अधिक मजबूत होगा। यह निर्णय किसानों की पीड़ा, संघर्ष और अपेक्षाओं के प्रति मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की संवेदनशील सोच का प्रमाण है। इसके लिए क्षेत्र के किसानों में हर्ष और संतोष का वातावरण है।