-आर्य उप प्रतिनिधि सभा द्वारा जीएनआईओटी कॉलेज में किया गया आयोजन
-स्वामी श्रद्धानंद महाराज के शुद्धि आंदोलन को नई दिशा देने का निर्णय
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: आर्य उप प्रतिनिधि सभा द्वारा नॉलेज पार्क स्थित जीएनआईओटी कॉलेज में स्वामी श्रद्धानंद महाराज के 99 वें बलिदान दिवस के अवसर पर विचार संगोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी में देश के विभिन्न हिस्सों से लोगों ने हिस्सा लिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने अपना संदेश भेज कर कार्यक्रम आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अंतर्राष्ट्रीय संत स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने कहा कि स्वामी श्रद्धानंद महाराज के शुद्धि आंदोलन को नई दिशा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शुद्धि आंदोलन आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना स्वामी श्रद्धानंद के समय था। देश तोड़ने वाली और सनातन को मिटाने वाली शक्तियां आज भी उसी गति से कार्य कर रही हैं । यदि स्वामी श्रद्धानंद का शुद्धि आंदोलन तीव्र गति से जारी नहीं किया गया तो देश के लिए घातक परिणाम आ सकते हैं।

देशद्रोही शक्तियों का हो विनाश
आर्य प्रतिनिधि सभा के संरक्षक देवेंद्र सिंह आर्य ने कहा कि स्वामी श्रद्धानंद का व्यक्तित्व एक स्वाभिमानी व्यक्ति का व्यक्तित्व है। जिन्होंने शुद्धि की अनिवार्यता समझ कर सनातन की महान सेवा की थी। आर्य प्रतिनिधि सभा जनपद गौतम बुद्ध नगर के जिला अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार आर्य ने कहा कि स्वामी श्रद्धानंद का कहना था कि परमात्मा के राज्य का विस्तार करना कार्यों का परम धर्म है। जिसे संपूर्ण विश्व को आर्य बनाकर ही पूर्ण किया जा सकता है । इसके लिए राक्षस अर्थात देशद्रोही और देश विरोधी शक्तियों का विनाश करना अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर प्रतिनिधि सभा की वार्षिक स्मारिका का भी विमोचन किया गया। ईसाई से वैदिक धर्म में लौटे आचार्य अरुण कुमार आर्य वीर ने कहा कि केवल वेद का मार्ग ही संसार में शांति स्थापित कर सकता है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे भाषा प्रचारिणी सभा के जिला अध्यक्ष आर्य सागर खारी ने कहा कि जिन लोगों ने घर वापसी का मार्ग अपनाकर वैदिक धर्मी लोगों की संख्या बढ़ाई वे सभी धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि आज भी सनातन के लिए गंभीर खतरे हैं। उन खतरों का सामना करने के लिए हम सबको सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता है। इसके लिए जिला प्रतिनिधि सभा निरंतर जागरूकता अभियान के माध्यम से अपना काम करती रहेगी। इस अवसर पर प्रधान विजेंद्र सिंह आर्य, सरपंच रामेश्वर सिंह, सतीश नंबरदार, प्राचार्य प्रताप सिंह आर्य, देव मुनि महाराज, शिव मुनि महाराज, बलबीर सिंह आर्य, रंगीलाल आर्य, जितेंद्र विकल, महावीर सिंह आर्य, महेंद्र सिंह आर्य, प्रदीप कुमार आर्य, राजेंद्र सिंह आर्य, हेम सिंह आर्य, संतराम आर्य, प्रधान रविंद्र कुमार आर्य, सतीश आर्य , कर्नल अजय वीर सिंह, कुसुम वीर, कुसुम भारद्वाज, शैलेंद्र आर्य, अरविंद आर्य, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
