-ग्रेटर नोएडा वेस्ट की रॉयल वेस्ट सोसायटी में हुई घटना
-सोसायटी के लोगों ने निर्माण की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की विभिन्न सोसायटी में निर्माण की गुणवत्ता पर लगातार सवाल खड़े होते रहते हैं। प्लास्टर गिरने के मामले सामने आते हैं। प्लास्टर गिरने का नया मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट की रॉयल वेस्ट सोसायटी का है। सोसायटी के एक फ्लैट में कमरे की छत के प्लास्टर का बड़ा हिस्सा अचानक से गिर गया। प्लास्टर गिरने से बेड पर रखा मोबाइल व लैपटॉप टूट गया। प्लास्टर गिरने पर जोर की आवाज होने से परिवार के लोग डर गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोसायटी के लोगों ने सोसायटी में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाया है।
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित रॉयल वेस्ट सोसायटी में एक फ्लैट की छत का प्लास्टर गिरा। घर में रहने वाले लोग बाल-बाल बचे। लैपटॉप व अन्य सामान टूटा @GreaterNoidaW @OfficialGNIDA pic.twitter.com/7Rmcm2F66b
— The News गली (@The_News_Gali) March 11, 2026
बच गया युवक
रॉयल वेस्ट सोसायटी के एक फ्लैट के कमरे में बैठ कर युवक काम कर रहा था। मंगलवार को अचानक युवक के कमरे की छत का प्लास्टर का बड़ा हिस्सा जोरदार आवाज के साथ बेड पर गिर गया। सोसायटी के लोगों ने बताया घटना के समय युवक अपने बेड पर लैपटॉप रखकर काम कर रहा था। प्लास्टर का बड़ा हिस्सा नीचे गिरने पर युवक के मोबाइल और लैपटॉप को नुकसान हुआ है। साथ ही युवक के ऊपर भी प्लास्टर का एक हिस्सा गिरा। इससे युवक को भी चोट आई है।

