-खोए फोन तलाश करने के लिए पुलिए ने चलाया था विशेष अभियान
-खोया फोन पाकर खिले मालिकों के चेहरे
द न्यूज गली, नोएडा: विभिन्न स्थानों पर अक्सर लोगों के मोबाइल फोन गुम हो जाते हैं। फोन खो जाने के बाद लोगों की शिकायत पर पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर लेती है, लेकिन लोगों को फोन मिलने की उम्मीद नहीं होती है। ऐसे में खोए हुए फोन को तलाश करने में नोएडा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर खोए हुए 220 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। फोन जिन मालिकों के थे उन्हें दिया गया। खोया फोन पाकर मालिकों के चेहरे खिल उठे। सभी लोगों ने नोएडा पुलिस के काम को सराहा।
Noida: नोएडा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अभियान चलाकर लोगों के खोए 220 फोन को किया बरामद। पुलिस ने मालिकों को लौटाए उनके फोन @noidapolice @GreaterNoidaW pic.twitter.com/e73oDAzJf7
— The News गली (@The_News_Gali) March 21, 2026
50 लाख का फोन
लोगों के द्वारा हजारों रुपए कीमत का स्मार्टफोन रखा जाता है, अक्सर वह कहीं न कहीं पर गुम हो जाता है।
जिसके बाद लोगों को आर्थिक नुकसान होने के साथ ही फोन में कैद डाटा व यादें भी चली जाती हैं। एडिशनल डीसीपी नोएडा मनीषा सिंह गुमशुदा मोबाइलों की सर्विलांस और तलाश के लिए एक विशेष टीम का गठन किया था। इस सर्च ऑपरेशन के तहत पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए कुल 220 मोबाइल फोन रिकवर किए हैं। पुलिस के मुताबिक, बरामद किए गए इन अलग-अलग कंपनियों के मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये है।
