द न्यूज गली, नोएडा : पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा 17 से 18 फरवरी 2026 तक चलाए गए दो दिवसीय विशेष अभियान में नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश तथा अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ राजीव नारायण मिश्र के पर्यवेक्षण में संचालित इस अभियान के तहत कुल 84 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 86 किलोग्राम गांजा और 470 लीटर अवैध शराब बरामद की है।
10283 लोगों की चेकिंगए 81 मुकदमे दर्ज
विशेष अभियान के दौरान कमिश्नरेट क्षेत्र में कुल 10283 व्यक्तियों की सघन चेकिंग की गई। नॉरकोटिक्स एवं आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 81 अभियोग पंजीकृत कर 84 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई सतत निगरानी खुफिया सूचनाओं के त्वरित संकलन और प्रभावी रणनीति के कारण संभव हो सकी।
नोएडा जोन में 32 गिरफ्तार 56 किलो गांजा बरामद
डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद ने बताया कि नोएडा क्षेत्र में 5338 लोगों की जांच की गई। 30 मुकदमे दर्ज कर 32 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 56 किलोग्राम गांजा और 238 लीटर अवैध शराब बरामद हुई।
सेंट्रल नोएडा जोन में 18 गिरफ्तार
डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी के नेतृत्व में 2172 व्यक्तियों की चेकिंग की गई। 18 मुकदमे दर्ज कर 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 18 किलोग्राम गांजा और 97 लीटर अवैध शराब बरामद की।
ग्रेटर नोएडा जोन में 34 गिरफ्तार
डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खान ने बताया कि 2773 व्यक्तियों की जांच की गई। 33 मुकदमे दर्ज कर 34 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। यहां से 12 किलोग्राम गांजा और 137 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान नशा तस्करों की कमर तोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कमिश्नरेट पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें। गौतमबुद्धनगर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा मुक्त समाजए सुरक्षित भविष्य के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
