-इकोटेक प्रथम और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम को मिली सफलता
-बदमाशों के पास से पिस्टल व तमंचा बरामद
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: इकोटेक प्रथम और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने शासन द्वारा चिंहित माफिया सुंदर भाटी गैंग के दो शूटर को गिरफ्तार किया है। दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी। बदमाशों की पहचान धर्मेंद्र उर्फ डीके और अर्जुन के रूप में हुई है। धर्मेंद्र के ऊपर पूर्व में भी कई मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने बदमाशों के पास से एक पिस्टल व एक तमंचा बरामद किया है। दोनों बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया।
घटना की फिराक में थे बदमाश
पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि घरबरा गांव में पुश्ता के पास किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में बैठे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की, तो बदमाशों ने जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया। डीसीपी ग्रेटर नोएडा डॉ0 प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी शासन द्वारा चिन्हित माफिया सुंदर भाटी गैंग से जुड़े हैं। मुख्य अभियुक्त धर्मेंद्र उर्फ डीके का पुराना आपराधिक इतिहास है और वह पहले भी कई मुठभेड़ों और आर्म्स एक्ट के मामलों में शामिल रहा है।
