-बीटा दो कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता
-चोरों ने सेक्टर 36 में चोरी की बड़ी घटना को दिया था अंजाम
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: बीटा दो कोतवाली पुलिस ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम देने वाले दो चोरों को गिरफ्तार किया है। चोरों के द्वारा दिन में रेकी करने के बाद रात में घटना को अंजाम दिया जाता था। चोरों की पहचान अवधेश व बलराज के रूप में हुई है। चोरों के पास से पुलिस ने लगभग साढ़े दस लाख की ज्वैलरी व अन्य सामान बरामद किया है। इसमें गले का हार, 4 अंगूठी, 3 कान के टप्स, 2 कान के कुंडल, 1 पिन पीली धातु, 1 गले की माला, 26 बिछवा, 1 अंगूठी, 4 बर्तन, 4 सफेद धातु के मोती, 4 बच्चों के हाथ के कड़े, 2 चैन, 21 पैरों की पायल सहित अन्य सामान बरामद किया है।

रेकी के बाद चोरी
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के चोर हैं, जो रैकी करके बंद पड़े मकानों से कीमती सामान, ज्वैलरी आदि की चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। चोरी किए गए सामान को बेचकर अवैध धन अर्जित करते हैं। चोरों के द्वारा 26 फरवरी की रात्री में सेक्टर-36 थाना क्षेत्र बीटा-2 में बंद पड़े मकान की खिड़की काटकर घर में घुसकर मकान में चोरी की गई थी। बाद में चोर वैगन आर कार से फरार हो गये थे। चोरी किये गए पैसे को आपस में तीनों ने बांट लिया था व चोरी के माल को साइट-4 में छिपा दिया था।
