-डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने की बैठक
-किसी भी व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचाने की अपील

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी व एडीसीपी सेंट्रल नोएडा आरके गौतम ने पुलिस कार्यालय सूरजपुर पर संभ्रांत नागरिकों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग की गई। बैठक में बड़ी संख्‍या में संभ्रांत नागरिकों ने हिस्‍सा लिया। संभ्रांत नागरिकों के साथ संवाद करते हुए पुलिस अधिकारियों ने उन्हें आगामी त्योहारो को शांतिपूर्वक मनाने व किसी भी व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचाने के बारे में बताया गया। पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा धार्मिक भावनाएं भड़काने या दुष्प्रचार करने का प्रयास किया जाएगा तो उसके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

अफवाह पर न दें ध्‍यान
बैठक में सभी व्यक्तियों से अपील करते हुए उन्हें समझाया गया कि वह किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें, जिससे शांति व्यवस्था बनी रहे और आगामी त्योहारो को शांति पूर्ण ढंग से मना सके। अधिकारियों ने कहा कि जिन लोगों के द्वारा किसी धर्म की ध‍ार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई जाएगी या दुष्प्रचार किया जाएगा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।