-समारोह में 25 निर्धन कन्‍याओं का कराया जाएगा विवाह
-प्रत्‍येक जोड़े को मिलेगा 325 घरेलू सामान का उपहार

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: मंहगाई के कारण सोने-चांदी के दाम में लगातार तेजी बनी हुई है लेकिन इस महंगाई का सामूहिक विवाह पर असर नहीं पड़ेगा। ओपा सेवा फाउंडेशन के द्वारा लोगों के सहयोग से पिछले 5 वर्षों से गरीब कन्‍याओं के सामूहिक विवाह का भव्‍य आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी 14 फरवरी को कार्यक्रम का आयोजन साइट-4 में होगा। जहां पर 25 निर्धन कन्‍याओं का विवाह कराया जाएगा। खास बात है कि सभी जोड़ों को 325 घरेलू सामान का उपहार शादी में मिलेगा। इसमें चांदी के 9 व सोने का एक उपहार भी शामिल है। आयोजित प्रेसवार्ता में आयोजकों के द्वारा सामूहिक विवाह के बारे में विस्‍तृत जानकारी दी गई।


मिलेंगे यह उपहार
ओमप्रकाश अग्रवाल व पूनम अग्रवाल ने कहा कि यह सामाजिक एवं सेवा भाव से प्रेरित कार्य है। सामूहिक विवाह का आयोजन 2022 से निरंतर किया जा रहा है। इस बार 25 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। कार्यक्रम 14 फरवरी को सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगा। शादी में हर जोड़े के लिए अलग-अलग मंडप बनाया जाएगा। आयोजन का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की कन्याओं को सम्मानपूर्वक वैवाहिक जीवन में प्रवेश कराना तथा समाज में सामाजिक एकता, सहयोग और सेवा भावना को प्रोत्साहित करना है। आकाश अग्रवाल ने बताया ओपा सेवा फाउंडेशन द्वारा पिछले कई वर्षों से समाजहित में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं, जिनमें शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक कल्याण से जुड़े अनेक कार्यक्रम शामिल हैं। यह सामूहिक विवाह समारोह भी उसी सेवा श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। मीडिया प्रभारी मुकुल गोयल ने बताया फाउंडेशन की ओर से क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों से इस पुनीत कार्य में सहभागिता करने एवं नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करने की अपील की गई है। शादी में सभी जोड़ो को 325 घरेलू सामान ( बेड, फ्रिज, टीवी, पंखा , सिलाई मशीन, घड़ी, कपड़े, अंगूठी, कूलर, संदूक, म्यूजिक सिस्टम)  आदि समान दिए जाएंगे। इस अवसर पर ओमप्रकाश अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, रामावतार अग्रवाल , मोतीलाल अग्रवाल, अमन अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, कृति अग्रवाल, राशि अग्रवाल, मनोज सिंघल, मुकुल गोयल, कमल बंसल, विनोद अग्रवाल, जीपी गोस्वामी, मनोज गुप्ता, मुकेश अग्रवाल, गौरव बंसल, बंटी अग्रवाल, राहुल नंबरदार, गिरीश गुप्ता, अशोक अग्रवाल, आनंद प्रकाश सहित अन्‍य लोग उपस्थित थे।