-एयरपोर्ट उदघाटन की तैयारियों में जुटे जनप्रतिनिधि व अधिकारी
-उदघाटन कार्यक्रम में 2 लाख से अधिक भीड़ जुटने की उम्‍मीद

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: एशिया के सबसे बड़े नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उदघाटन 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की फोटो शेयर की है। जिसमें एयरपोर्ट के बाहर के साथ ही अंदर की खूबसूरती को भी दिखाया गया है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि एयरपोर्ट का उदघाटन 28 मार्च को होगा। साथ ही कहा है कि एयरपोर्ट बनने से एनसीआर की कनेक्टिविटी में तेजी आएगी।


अंतिम दौर में तैयारी
एयरपोर्ट उदघाटन की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जनप्रतिनिधियों के साथ ही पुलिस व प्रशासन के अधिकारी जुटे हैं। उदघाटन स्‍थल पर सुरक्षा चाक चौबंद रहेगी। सुरक्षा में 5 हजार से अधिक जवान तैनात रहेंगे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के साथ ही उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ व कई जनप्रतिनिधि भी होंगे। उदघाटन के बाद प्रधानमंत्री एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। जन सभा में अधिक से अधिक भीड़ जुटे इसके लिए भाजपा के जनप्रतिनिधियों के द्वारा गांव-गांव में संपर्क किया जा रहा है। उम्‍मीद जताई जा रही है कि जनसभा में 2 लाख से अधिक लोग पहुंचेंगे।