-सभी प्रकार की  प्रापर्टी पर लागू होगी नई दरें
-प्राधिकरण क्षेत्र में एक अप्रैल से लागू हो जाएगी नई दर

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: यमुना प्राधिकरण की 89 वीं बोर्ड बैठक में अधिकारियों ने एक अहम निर्णय लेते हुए प्रापर्टी की दरों में बढोत्‍तरी कर दी है। अधिकारियों ने निर्णय लिया है कि प्राधिकरण क्षेत्र में सभी प्रकार की प्रापर्टी के दाम में 3.58 प्रतिशत की बढ़ोत्‍तरी होगी। बढ़ोत्‍तरी की नई दर एक अप्रैल से लागू हो जाएगी। जो लोग प्राधिकरण क्षेत्र में प्रापर्टी खरीदने का मन बना रहे थे अब उनकी जेब पर अतिरिक्‍त भार पड़ेगा। नोएडा इंटर नेशनल एयरपोर्ट का उदघाटन भी 28 मार्च होना है। एयरपोर्ट से उड़ान के साथ ही जमीनों के दाम भी बढ़ जाएंगे।

बैठक लिया गया और निर्णय
प्राधिकरण क्षेत्र में होंडा इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से ट्रफ‍िक पार्क कम ट्रेनिंग सेंटर स्‍थापित करने की सहमति प्रदान की गई। इसका निर्माण होंडा इंडिया फाउंडेशन अपने सीएसआर फंड से करेगा। इसके लिए प्राधिकरण के द्वारा भूमि निशुल्‍क उपलब्‍ध कराई जाएगी। भूमि का स्‍वामित्‍व प्राधिकरण का ही रहेगा। प्राधिकरण क्षेत्र में विकसित की जाने वाली हैरीटेज सिटी परियोजना हेतु बिड डाकूमेंट में आंशिक संशोधन करते हुए शासन को भेजने का निर्णय भी लिया गया।