द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा : अपराध और अपराधियों के खिलाफ गौतमबुद्धनगर पुलिस की सख्त नीति का असर तेजी से दिख रहा है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में गुंडा एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत बीते तीन वर्षों में की गई कार्रवाई ने कई कुख्यात अपराधियों के हौसले पस्त कर दिए हैं।
265 की थाना हाजिरी
1 जनवरी 2023 से 24 नवंबर 2025 के दौरान जिले में गूँडा एक्ट के तहत 568 अपराधियों को जिलाबदर किया गया, जबकि 265 अपराधियों की थाना हाजिरी कराई गई।
इसी अवधि में गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 65 प्रकरणों में कुल 3 अरब 33 करोड़ 84 लाख 79 हजार 465 रुपये की अवैध संपत्ति कुर्क की है। यह कार्रवाई जिले में अपराध को जड़ से खत्म करने की दिशा में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
वर्षवार सख्ती की तस्वीर
गुंडा एक्ट
-2023: 280 जिलाबदर, 30 थाना हाजिरी
-2024: 133 जिलाबदर, 146 थाना हाजिरी
-2025: 155 जिलाबदर, 89 थाना हाजिरी
गैंगस्टर एक्ट में संपत्ति कुर्की
2023: 39 प्रकरण, 81 करोड़ 87 लाख 70 हजार 319 रुपये
2024: 16 प्रकरण, 1 अरब 32 करोड़ 39 लाख 90 हजार 323 रुपये
2025: 10 प्रकरण, 1 अरब 19 करोड़ 57 लाख 18 हजार 823 रुपये
कुल: 65 प्रकरण, कुर्क संपत्ति 3 अरब 33 करोड़ से अधिक।
माफिया और गैंग पर कसा शिकंजा
पुलिस कमिश्नरेट का कहना है कि “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत जिलाबदर, थाना हाजिरी और अवैध संपत्ति जब्ती जैसी कार्रवाई तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस का दावा है कि इससे संगठित अपराध और माफिया गतिविधियों पर लगाम लगी है और जिले का माहौल और अधिक सुरक्षित हुआ है।
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
