-जालसाजी कर छाछ के ऊपर लगाया गया था एक्सपायरी डेट का दूसरा स्टीकर
-ग्राहक ने वीडियो बनाकर दर्ज कराया कड़ा विरोध
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित नामी ब्रांड मिठास रेस्टोरेंट में गुणवत्ता की पोल खुल गई। मिठास रेस्टोरेंट में एक ग्राहक को दी गई मसाला छाछ से बदबू आ रही थी। साथ ही जालसाजी कर छाछ की बोतल पर एक्सपायरी डेट का दूसरा स्टीकर भी लगाया गया था। ग्राहक ने वीडियो बनाकर वायरल कर दी। वीडियो को देखकर लोगों के द्वारा मिठास रेस्टोरेंट के बारे में कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की जा रही है। खाद्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि रेस्टोरेंट में पहुंचकर नमूना लिया जाएगा।
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के मिठास रेस्टोरेंट में ग्राहक को दी गई बदबूदार मसाला छाछ। जालसाजों ने छाछ के ऊपर लगाया था दूसरा स्टीकर, छाछ पर दर्ज नहीं थी एक्सपायरी डेट @dmgbnagar @MoHFW_INDIA @GreaterNoidaW @annukhan78 @NEFOMAncr @nefowaoffice @mithaas pic.twitter.com/5mfAA7h5Qe
— The News गली (@The_News_Gali) March 26, 2026
बीमारी का खतरा
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले दीपक दूबे गोल्डन आई मॉल में स्थित मिठास रेस्टोरेंट में गए थे। वहां पर उन्होंने एक मसाला छाछ मंगाई। उन्होंने छाछ की एक सिप पी, उसमें से बदबू आ रही थी। उन्होंने जब छाछ की बोतल पर एक्सपायरी डेट देखनी चाही तो देखा कि बोतल पर एक्सपायरी डेट का एक अलग स्टीकर लगा था। दीपक का कहना है बोतल पर वास्तविक एक्सपायरी डेट दर्ज नहीं थी। रेस्टोरेंट में बदबूदार छाछ पिलाई जा रही थी। उनका कहना है कि इस छाछ को पीने से लोग बीमार हो सकते हैं। अधिक परेशानी होने पर लोगों की जान भी जा सकती है।
