-अन्‍य ग्राहकों ने भी खाने में बदबू आने की कही बात
-ग्रेटर नोएडा वेस्‍ट के गौर सिटी मॉल के बीकानेरवाला का मामला

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा:अच्‍छा खाना मिले इस लिए लोग नामी रेस्‍टोरेंट में अधिक पैसा देकर खाना खाने के लिए जाते हैं, लेकिन बीकानेरवाला में बदबूदार खाना मिलना उसकी गुणवत्‍ता पर सवाल खड़ा कर रहा है। ग्रेटर नोएडा वेस्‍ट के गौर सिटी मॉल में स्थित बीकानेरवाला में महिला द्वारा लिए गए डोसे के आलू से बदबू आ रही थी। मामले में महिला ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। महिला ने पूरे मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। लोगों के द्वारा बीकानेरवाला के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया दी जा रही है।

तीन दिन पुराना आलू
बीकानेरवाला में महिला ने डोसा लिया था। महिला ने जैसे ही डोसा खाना शुरू किया उसकी आलू से बदबू आने लगी। इस पर महिला ने विरोध दर्ज कराया। कहा कि यह आलू कम से कम तीन दिन पुराना है, रेस्‍टोरेंट में काम करने वालों ने आलू सुबह का होने की बात कही, महिला ने कहा कि वह एक अच्‍छी गृहणी है इस लिए उसे पता है कि आलू कई दिन पुराना है। महिला ने कहा कि 100 रुपए में डोसा सड़क के किनारे भी मिल जाता है लेकिन अच्‍छा खाना खाने के लिए आप के महंगे रेस्टोरेंट में आते हैं। आप लोग बदबूदार खाना खिलाकर लोगों को बीमार करना चाह रहे हैं।