द न्यूज गली, नोएडा : आज सुबह बादलों की तेज़ गरज के साथ बारिश शुरू हुई, जिससे मौसम का मिज़ाज पूरी तरह बदल गया। सुबह के समय बारिश काफ़ी तेज़ रही, जबकि बाद में यह हल्की हो गई। पूरे दिन आसमान में घने बादल छाए रहे। बारिश के साथ चली सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है, जिससे लोगों को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, नोएडा में आज अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
तेजी से बढ़ी ठंड
अचानक शुक्रवार सुबह घने बादल छाने व बारिश होने के बाद तेजी से ठंड में पांव फिर से पसार लिया है। इसका असर लोगों के आम जनजीवन पर पड़ा है लोग सुबह ऑफिस पहुंचने में लेट हो गए और ठंड से बचने के लिए फिर से भारी गर्म कपड़े पहने नजर आए।
बारिश में जल भराव की समस्या
बारिश होने के बाद शहर में एक बार फिर से जल भराव की समस्या देखने को मिली है। नोएडा के सेक्टर 73, ग्रेटर नोएडा के कई स्थानों पर भी बारिश के दौरान जल भराव से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं।
