द न्‍यूज गली,ग्रेटर नोएडा: भारतीय पर्व आयोजन समिति द्वारा आयोजित नववर्ष उमंग मेले में इंद्रधनुष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 75 प्रतिभागियों ने अपनी सृजनात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके पश्चात एकल नृत्य प्रतियोगिता हुई जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के 50 से अधिक प्रतिभागियों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। सह प्रांत प्रचारक आनंद ने भारतीय नववर्ष के महत्व एवं सांस्कृतिक मूल्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सविन्द्र भाटी ने की। ग्रेटर नोएडा शारदीया सांस्कृतिक समिति द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कुलदीप आर्य द्वारा देशभक्ति गीत एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसने पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति एवं आध्यात्मिकता से ओत-प्रोत कर दिया। कार्यक्रम में वंदना ,  डॉ0 आरती शर्मा, विनीता, रश्मि, रूबी चौहान, महेंद्र उपाध्याय, कपिल शर्मा, सरोज तौमर, मीनाक्षी माहेश्वरी ,नेहा , शरद त्यागी, ओमप्रकाश अग्रवाल, नौरंग सिंह, सौरभ बंसल, प्रणीत भाटी, विवेक अरोरा, प्रो0 विवेक, राजवीर सिंह , मुकुल गोयल सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।