
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: राज्य सभा सांसद एम. थंबीदुरई गलगोटिया विश्वविद्यालय पहुँचे और विश्वविद्यालय के कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डेटा साइंस ब्लॉक का निरीक्षण किया। उन्होंने एआई अनुसंधान की नवीनतम प्रगति और इसके शैक्षिक प्रभाव का गहन अध्ययन किया। iOS लैब को देखकर विश्वविद्यालय की अत्याधुनिक उद्योग-उन्मुख शिक्षण प्रणाली की प्रशंसा की। उन्होंने जी-स्केल (G-Scale) पहल में गहरी रुचि व्यक्त की, जो शिक्षाविदों और उद्योग जगत के बीच की खाई को पाटने और व्यावहारिक शिक्षण को सशक्त बनाने का प्रयास है। उनके दौरे का एक मुख्य आकर्षण भारत के पहले एआई नॉलेज सेंटर की प्रस्तावित शुरुआत रही, जिसे 1 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। उन्होंने इस परियोजना को भारत में एआई आधारित शिक्षा और अनुसंधान की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम बताया।
दूरदर्शी सोच को सराहा
एम. थंबीदुरई ने गलगोटियास विश्वविद्यालय के सीईओ डाक्टर ध्रुव गलगोटिया के दूरदर्शी नेतृत्व की प्रशंसा की। उन्होंने विश्वविद्यालय को भारत में कंप्यूटर साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सबसे उन्नत और प्रमुख केंद्र बनाने में उनके प्रयासों की सराहना की। तकनीकी नवाचार, अनुसंधान और उद्योग सहयोग में विश्वविद्यालय की अटूट प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। विश्वविद्यालय की एआई, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और अकादमिक उत्कृष्टता से जुड़ी पहलों की विशेष सराहना की। इस बात पर बल दिया कि यह विश्वविद्यालय छात्रों को भविष्य की तकनीकों के लिए तैयार करने में एक अग्रणी भूमिका निभा रहा है और भारत को कृत्रिम बुद्धिमत्ता और उभरती प्रौद्योगिकियों का वैश्विक नेता बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।