द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता व पूर्व जिलाध्यक्ष रकम सिंह भाटी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से दिल्‍ली में शिष्‍टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्‍होंने राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष को भारत माता की प्रतिमा भेंट कर सम्मान प्रकट किया। मुलाकात के दौरान संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर गंभीर और सकारात्मक चर्चा हुई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश विशेषकर गौतम बुद्ध नगर में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के विषय पर विचार-विमर्श हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र सर्वोपरि की भावना से कार्य करता है। यह मुलाकात केवल एक शिष्टाचार भेंट नहीं, बल्कि संगठनात्मक ऊर्जा और भविष्य की रणनीतिक दिशा का संकेत मानी जा रही है।