-बिरौंडा मंदिर से रामलीला मैदान कथा स्‍थल तक निकली कलश यात्रा
-राम कथा में भगवान हनुमान के चरित्र का हुआ वर्णन

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के तत्वाधान में रामलीला मैदान ऐछर बिरोड़ा सेक्टर पाई एक में राम कथा का आयोजन शुरू हुआ। राम कथा से पूर्व भव्‍य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में हजारों की संख्‍या में महिलाओं ने हिस्‍सा लिया। विरौडा मंदिर प्रांगण से शुरू हुई कलश यात्रा रामलीला मैदान पहुंची। यात्रा में शामिल भक्‍त भगवान के भजनों पर जमकर झूमे। सभी भक्तों की उपस्थिति में कथा स्थान पर कलश स्थापित करने के साथ कथा का शुभारंभ हुआ। कथा सुनने के लिए लोग परिवार के साथ पहुंचे।

हनुमान चरित्र का वर्णन
अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक अतुल कृष्ण भारद्वाज ने राम कथा सुनाई। पहले दिन उन्‍होंने हनुमान जी के चरित्र का वर्णन किया। भव्य आरती के पश्चात राकेश नंबरदार व नरेंद्र मावी के सौजन्य से भक्तों के लिए भंडारा प्रसाद की व्यवस्था की गई। कथा में मुख्य यजमान हरवीर मावी सह मुख्य यजमान शेर सिंह भाटी व धीरज शर्मा रहे। राम कथा में ईश्वर दयाल, स्वामी सुशील महाराज, आनंद भाटी, पंडित प्रदीप शर्मा, पवन नागर, दिनेश गुप्ता, ममता तिवारी, मनीष डावर, अतुल आनंद, फिरे प्रधान, सत्यवीर मुखिया, उमेश गौतम, रोशनी सिंह, वीरपाल मावी, तेज कुमार भाटी, सुंदर भाटी, भगवत भाटी, ज्योति सिंह, अश्विनी शुक्ला, राकेश बैसोया, चित्रा गुप्ता, रश्मि अरोड़ा, गीता सागर, यशपाल नागर, चैनपाल प्रधान, अजय कसाना, पवन भाटी, समीर भाटी, विनीत नागर सहित अन्‍य लोग उपस्थित थे।