द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: नॉलेज पार्क स्थित रामईश संस्थान में वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव रामईशोत्सव–2026 का आयोजन किया गया। आयोजन में ग्रेटर नोएडा के 15 प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों से लगभग 400 छात्र-छात्राओं ने उत्साह और उमंग के साथ सहभागिता की। छात्रों ने अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। परिसर में ऊर्जा, रचनात्मकता और सांस्कृतिक उत्सव का अनूठा वातावरण देखने को मिला।कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के अध्यक्ष डॉ. आरसी शर्मा ने दीप प्रज्वलन के साथ किया।

यह कार्यक्रम हुए आयोजित
कार्यक्रम के अंतर्गत एकल गायन, युगल गीत, एकल नृत्य, समूह नृत्य, नाट्य मंचन एवं फैशन शो जैसी विविध प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतिभागियों की कलात्मक अभिव्यक्ति, आत्मविश्वास और मंच कौशल ने आयोजन को यादगार बना दिया। इस अवसर पर प्रसिद्ध गायक अंकुर तोमर एवं सुप्रसिद्ध नृत्य कलाकार साहिल शर्मा ने निर्णायक मंडल के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्थान की प्रबंध निदेशिका प्रतिभा शर्मा, विभिन्न संस्थानों की प्राचार्य शिखा सिंह, डॉ. पल्लवी, मनीष लवहाले, मनीष कुमार विश्नोई, विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप कुमार बंसल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

