द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: नॉलेज पार्क स्थित रक्षपाल बहादुर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (आरबीएमआई कॉलेज)  में करियर एक्सपो-2025 का आयोजन किया गया। करियर एक्‍सपो में विभिन्न स्कूलों के 450 से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया और उन्होंने कक्षा 12वीं के बाद क्या-क्या करियर ऑप्शन है उसके बारे में जानकारी प्राप्त की। संस्थान के निदेशक डॉ श्याम कुमार ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य 12वीं के बाद छात्रों के सामने क्या-क्या करियर ऑप्शन उपलब्ध हैं उनके बारे में जानकारी प्रदान करना था। आयोजन में विभिन्न प्रकार के करियर ऑप्शंस की जानकारी देने वाले जैसे कि सिविल सर्विसेज, बैंकिंग,एसएससी, ड्रोन टेक्नोलॉजी, एविएशन, होटल मैनेजमेंट, नीट, जी एडवांस्ड, जी मैंस, विदेशी एजुकेशन से संबंधित संस्थाओं ने अपने स्टॉल लगाए,  जिस पर छात्रों ने बात करके जानकारी प्राप्त की। छात्रों ने बताया कि उन्हें विभिन्न प्रकार के क्षेत्र की जानकारी प्राप्त हुई।