-पूरा पैसा देने के बाद भी अधूरा काम होने पर भड़के निवासी
-निवासियों ने शुरू किया 10 दिवसीय शांतिपूर्ण धरना
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ला रेजिडेंशिया सोसायटी के निवासियों ने अपनी मांगों के समर्थन में बिल्डर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोसायटी के गेट नंबर एक के बगल में निवासी धरने पर बैठ गए हैं। निवासियों का कहना है कि बिल्डर को पूरा पैसा देने के बाद भी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। लिफ्ट, पानी, साफ-सफाई आदि के कारण आए दिन परेशान होना पड़ता है। धरने पर बैठे निवासियों ने नारा लगाया हे भगवान हमारी सुन लो इस बिल्डर को वापस ले ले। निवासियों का कहना है मांग पूरी होने तक धरना जारी रहेगा।
Greater Noida: लॉ रेजिडेंसिया सोसायटी के निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ शुरू किया 10 दिवसीय धरना @GreaterNoidaW @nefowaoffice @NEFOMAncr @dmgbnagar @OfficialGNIDA @tejpalnagarMLA pic.twitter.com/TC3zUa3pG0
— The News गली (@The_News_Gali) March 14, 2026
40 प्रतिशत बढ़ाया मेंटेनेंस चार्ज
सोसायटी निवासी अभिषेक, सुमिल व आशीष का कहना है कि बिल्डर प्रबंधन ने हाल ही में मेंटेनेंस चार्ज 40 प्रतिशत तक बढ़ा दिया था। सोसायटी में सभी सुविधाओं को व्यवस्थित करने का वादा किया गया था। लेकिन लिफ्ट, सुरक्षा सहित अन्य चीजों के रखरखाव में लापरवाही बरती जा रही है। परिवारों से चार्ज लेने के बाद भी सुविधाएं नहीं दी जा रही है। आरोप लगाया कि सोसायटी में आए दिन पानी की किल्लत रहती है। धरने देने वाले लोगों ने कहा कि धरना नवरात्र के अंतिम दिन तक चलेगा।
