-पानी न आने से सोसायटी में रहने वाले हजारों लोग हुए परेशान
-मेंटेनेंस प्रबंधन ने प्राधिकरण अधिकारियों की मामले की शिकायत
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ईकोविलेज-2 सोसायटी में मंगलवार को पानी की सप्लाई बाधित हो गई। पानी न आने के कारण सोसायटी में रहने वाले हजारों लोग परेशान हो गए। काफी लोग बिना नहाए ही ऑफिस जाने को विवश हुए। काफी लोगों ने पानी खरीदकर मंगाया। परेशान होने पर सोसायटी के लोगों ने मामले की शिकायत मेंटेनेंस प्रबंधन से की। मेंटेनेंस प्रबंधन ने जांच के बाद प्राधिकरण का पंप खराब होने का मामला बताया। मेंटेनेंस प्रबंधन ने मामले की शिकायत प्राधिकरण अधिकारियों से कर समस्या को हल कराने की मांग की है।
परेशान हैं सोसायटी के लोग
सोसायटी के लोगों का कहना है कि यहां पर अक्सर कोई न कोई समस्या खड़ी हो जाती है। दैनिक कार्य के लिए घर में पानी नहीं है, शिकायत के बाद मेंटेनेंस प्रबंधन ने पल्ला झाड़ लिया है। ऐसे में आवश्यक कार्य के लिए खरीदकर पानी मंगाना पड़ा। लोगों का कहना है कि मेंटेनेंस प्रबंधन ने बताया है कि प्राधिकरण का पंप खराब होने के कारण सप्लाई में दिक्कत हुई है। आरोप है कि शिकायत के कई घंटे बाद भी प्राधिकरण अधिकारियों ने मामले का संज्ञान नहीं लिया है।
