द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: पर्यावरण के क्षेत्र में पिछले कई साल से सराहनीय कार्य करने वाले प्रदीप डाहलिया के द्वारा विभिन्न स्थानों पर पौधा लगाने का कार्य किया जाता है। नियमित रूप से चलाए जाने वाले अभियान के तहत टीम के साथ मिलकर उनके द्वारा लाखों पौधे लगाए जा चुके हैं। अब काफी पौधों ने बड़े वृक्ष का आकार ले लिया है। इस मानसून में भी उनके द्वारा 1000 पौधे लगाने का संकल्प लिया गया है। खास बात है कि सभी पौधे फलदार लगाए जाएंगे। यह पौधे सेक्टर 137 और उसके आसपास रहने वाले पक्षियों और जानवरों को मुख्य भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगाए जाएंगे।
लगाए जाने वाले पौधों में जामुन, आंवला, बेल, नींबू, अमरूद और अर्जुन शामिल है।
मिल रहा लोगों का सहयोग
प्रदीप के द्वारा निरंतर चलाए जाने वाले पौधा रोपण अभियान में उन्हें लोगों का सहयोग भी मिलता रहता है। नोएडा प्राधिकरण व वन विभाग भी उन्हें सहयोग देता है। प्रदीप ने बताया कि उनके द्वारा चलाए जाने वाले अभियान में गुलशन, पूजा लोहिया, प्रीति शर्मा, नीरज शर्मा, सरिता पांडे, ऋचा दीवान, अजय निगम, कुणाल कालरा, रीमा चौहान सहित अन्य लोगों ने भी हिस्सा लिया। साथ ही एक्सोटिका फ्रेस्को, पूर्वांचल रॉयल पार्क और लॉजिक्स ब्लॉसम्स काउंटी के अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन के सदस्य भी अभियान में शामिल हुए।
