द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा के द्वारा इंटरेक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा के सहयोग से रक्‍तदान शिविर का आयोजन किया। रक्तदान शिविर में कुल 84 अभिवावकों ने रजिस्ट्रेशन किया, जिसमें 57 यूनिट बहुमूल्य रक्त एकत्र हुआ। इस अवसर पर इंटरेक्ट क्लब की इंचार्ज ज्योत्सना वत्स एवं उनकी समर्पित वॉलंटियर टीम ने पीटीएम के दौरान अभिभावकों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। जिसके परिणामस्वरूप अभिभावकों, विशेषकर महिला शक्ति ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और शिविर को सफल बनाया। रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा एवं इंटरेक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल पहले भी संयुक्त रूप से ऐसे अनेक सफल सेवा प्रोजेक्ट्स आयोजित करते रहे हैं और भविष्य में भी समाज सेवा के ऐसे कार्य निरंतर जारी रहेंगे। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष ऋषि के अग्रवाल ने सभी रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया तथा रक्तदान के महत्व एवं इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानकारी दी।इस अवसर पर क्लब की ओर से सौरभ बंसल, अतुल जैन, रंजीत सिंह, एमपी सिंह, अंकुर गर्ग, विनोद कसाना, राकेश भाटी, राहुल शर्मा ,मनीष डावर आदि लोग उपस्थित थे।