– केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान थे मुख्‍य अतिथि‍
– बार-बार चुनाव को देश के विकास में बताया बाधक

द न्‍यूज गली, नोएडा: रन फॉर वन नेशन, वन इलेक्शन का आयोजन नोएडा के सेक्टर 21 ए स्थित स्टेडियम में किया गया। आयोजन में हजारों की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्‍य अतिथि केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान थे। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि बार-बार चुनाव देश के विकास में बाधक है। अब संविधान में संशोधन की आवश्‍यकता है। 5 साल में एक बार लोकसभा व विधानसभा के चुनाव हों,  यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है।

समर्थन के लिए हो रहा आयोजन
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि पूरे भारत में वन नेशन, वन इलेक्शन का आयोजन किया जा रहा। इस विषय में जनसमर्थन हासिल करने के लिए अभियान शुरू किया गया है। आज के आयोजन में नोएडा और उसके आस पास के हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए है। उन्‍होंने कहा कि बार-बार चुनाव देश के विकास में बाधा है। अब चुनावी प्रकिया में बदलाव की आवश्यकता है। बीते 30 वर्षों में एक भी साल ऐसा नहीं रहा, जिसमें चुनाव न हुआ हो। बार-बार चुनाव देश के विकास में स्पीडब्रेकर हैं। वन नेशन, वन इलेक्शन बहुत तेजी से हमारा खर्चा भी कम होगा। लोगों को काम करने के लिए समय मिलेगा।