-अन्य सेक्टर भी करते हैं कमाई लेकिन नहीं दिया जाता आय-व्यय का विवरण
-सेक्टरों में होने वाली मोटी कमाई है आरडब्ल्यूए में विवाद की मुख्य वजह
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: वर्तमान में शहर के लगभग हर सेक्टर में आरडब्ल्यूए का गठन हो चुका है। आरडब्ल्यूए के द्वारा विभिन्न माध्यमों से प्रतिमाह लाखों रुपए की कमाई की जाती है। इसकी बानगी आम सभा की बैठक में बीटा एक सेक्टर की आरडब्ल्यूए ने आय-व्यय के विवरण में 6 माह में लगभग 9 लाख रुपए की कमाई से बता दी है। कमाई की यह स्थिति तब है जबकि सेक्टर में कुछ अन्य सेक्टरों के मुकाबले कमाई का माध्यम सीमित है। जिससे यह साफ हो जाता है अन्य सेक्टरों में भी मोटी कमाई हो रही है। कुछ सेक्टरों को छोड़ दे तो अन्य के द्वारा आय-व्यय का विवरण ही नहीं दिया जाता है। वह कमाई की लालच में ही ऐन-केन-प्रकारेण सत्ता पर काबिज रहना चाहते हैं। अन्य सेक्टर की आरडब्ल्यूए के सामने बड़ा सवाल है कि उनके द्वारा आय-व्यय का विवरण क्यों नहीं दिया जाता है।

लिया यह निर्णय
आम सभा में बैठक की अध्यक्षता RWA की अध्यक्ष संगीता शर्मा व संचालन महासचिव हरेन्द्र भाटी द्वारा किया गया। बैठक में कोषाध्यक्ष विपिन भाटी ने RWA के गठन 31 अगस्त 2025 के पश्चात हुए आय व्यय का ब्यौरा आमसभा के सामने प्रस्तुत किया गया। संगीता शर्मा व हरेंद्र भाटी ने पिछले 6 में सेक्टर में कराए गए विकास कार्यो तथा भविष्य में कराए जाने विकास के कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। सभी ने एक स्वर सेक्टर मे सेक्टर अंदर संचालित PG के द्वारा उत्पन्न की जा रही समस्याओं व अवैध गतिविधि में सम्मिलित होने का मुद्दा उठाया गया। जिसके हल कराने का आश्वासन पदाधिकारियों द्वारा दिया गया। निर्णय लिया गया कि सेक्टर के सभी गेट बनवाए जाएं। आम सभा में सेक्टर की चार दीवारी कराने हेतु ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अधिकारियों से वार्ता करने, सेक्टर मे सिक्यॉरिटी गार्ड बढ़ाने, और CCTV कैमरे लगवाने का भी निर्णय लिया गया। आम सभा में 200 से अधिक मेंबर मौजूद रहे। इस मौक़े पर संरक्षक शीतला प्रसाद, संरक्षक देवीशरण शर्मा, संरक्षक विनोद कसाना, विपिन भाटी, उपाध्यक्ष राजबीर सिंह, सचिव ओम प्रकाश शर्मा, भीम सिंह भाटी, जगत नागर, चौधरी जयपाल सिह, सुरेंद्र बंसल, सुनील भाटी, प्रधान रामकला, अनवर हुसैन, गुरुचरण सिंह, विद्या देवी, सुरेन्द्र कुमार सैनी, विजय गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद थे।

