द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में विश्व स्तरीय रिसर्च को प्रोत्साहित करने के लिए एक नए कदम की शुरुआत की गई है। विश्वविद्यालय में 2023 शैक्षिक वर्ष में जिन संकाय सदस्यों एवं रिसचर्स ने विश्व स्तरीय उत्कृष्ट पत्रिकाओं में सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय स्तर के उच्च मानक के रिसर्च प्रकाशित किए हैं उन्हें विश्वविद्यालय द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार दिए गए हैं। विश्वविद्यालय के कुल सचिव डाक्‍टर विश्वास त्रिपाठी एवं डाक्‍टर रेखा पुरिया द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर के सर्वाधिक रिसर्च पेपर प्रकाशित किए गए। डाक्‍टर विश्वास त्रिपाठी कोविद-19 के दौरान कोरोना पर अपने उत्कृष्ट शोध कार्य हेतु पुरस्कृत किया जा चुके हैं।

मांगे गए थे आवेदन
विश्वविद्यालय द्वारा नोटिफिकेशन के माध्यम से अवार्ड हेतु विश्वविद्यालय के सभी रिसर्चर से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए तथा प्राप्त आवेदन पत्रों का एक उच्च स्तरीय समिति द्वारा गहन परीक्षण करते हुए निर्धारित मानकों को पूर्ण करने वाले कुल आठ रिसर्चर का चयन किया गया। उक्त रिसर्च अवॉर्ड में 1 वर्ष में अधिकतम तीन अंतरराष्ट्रीय स्तर के रिसर्च शोध पत्र गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डाक्‍टर विश्वास त्रिपाठी को प्राप्त हुआ। साथ ही डाक्‍टर रेखा पुरिया, डाक्‍टर जितेंद्र सिंह राठौड़, डाक्‍टर विवेक शुक्ला, डाक्‍टर विदुषी शर्मा, डाक्‍टर कीर्ति पाल, डाक्‍टर शिव शंकर को भी रिसर्च एक्सीलेंस अवार्ड से पुरस्कृत किया गया। डाक्‍टर विश्वास त्रिपाठी एवं अन्य अवॉर्ड विनर्स ने इस उपलब्धि के लिए कुलपति रविंद्र सिन्हा को धन्यवाद ज्ञापन किया।