-घायल बच्‍चों को प्राथमिक उपचार के बाद दी गई छुट्टी
-टक्‍कर के बाद सड़क पर यातायात हुआ बाधित

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: दादरी बाईपास पर सोमवार सुबह जीजस मैरी और रामाज्ञा स्कूल की बसों के बीच टक्‍कर हो गई। दोनों बसों में स्‍कूल के बच्‍चे बैठे हुए थे। घटना में कई बच्‍चे घायल हो गए। बस में चीख-पुकार बच गई, बच्‍चे रोने लगे। मौके पर पहुंचकर लोगों ने घायल बच्‍चों को बस से निकालकर अस्‍पताल में भर्ती कराया। सूचना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। घटना की जानकारी बच्‍चों के परिजन को भी दी गई। परिजन अस्‍पताल पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद बच्‍चों को अस्‍पताल से छुट्टी दे दी गई।  


पहुंचने वाले थे स्‍कूल
दोनों स्‍कूल बस के चालक बच्‍चों को लेकर स्‍कूल जा रहे थे। लोगों ने बताया कि जीजस मैरी स्‍कूल की बस बच्‍चों को उतारने के लिए किनारे खड़ी थी, इस दौरान रामाज्ञा स्‍कूल की अनियंत्रित बस ने उसमें टक्‍कर मार दी। घटना में दोनों बसों में सवार कई बच्‍चे घायल हो गए। कुछ बच्‍चों के खून बहने लगा। कई बच्‍चों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जिन्‍हें अधिक चोट लगी थी उनका उपचार चल रहा है। घटना के बाद मार्ग पर जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया।