द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: बीटा एक सेक्टर बी ब्लाक में स्थित राम जानकी में श्रीमद् भागवत महापुराण का आयोजन 11 से 18 दिसंबर तक होगा। स्वामी ब्रह्मानंद महाराज के द्वारा कथा कही जाएगी। कथा प्रतिदिन दिन में एक से शाम पांच बजे तक होगी। 18 दिसंबर को सुबह 9 बजे से हवन पूर्णाहुति के बाद भंडारे का आयोजन होगा। कथा आयोजन से पूर्व बृहस्पतिवार को सेक्टर में विशाल कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा राम जानकी मंदिर से शुरू होकर पूरे बीटा वन सेक्टर में घूमी। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने कलश उठाए और नाचते गाते यात्रा को सफल बनाया। रामजानकी मंदिर के संस्थापक विनोद कसाना ने धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का निवेदन किया।

