द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: समाज सेविका अंकिता राजपूत ने विश्व कैंसर दिवस पर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजो के लिए बड़ा कदम उठाया। पीड़ित मरीजों को अपने जीवन रक्षक देवदूत के माध्यम से प्लेटलेट्स व रक्तदान द्वारा सेवा देकर मरीजों को राहत पहुँचाने का कार्य किया। समाज सेविका अंकिता राजपूत समाज के कल्याण के लिए निरन्तर नि:स्वार्थ भाव से कार्य कर अपनी सेवा देती आ रही हैं व अपने सामाजिक कार्यों से समाज में अमिट छाप छोड़ रही हैं। उनका कहना हैं नर सेवा नारारण सेवा व कई अंधकारमय जीवन को रोशन कर मरीजो के उदास चेहरो पर मुस्कान लाने की बजह बन रही हैं। वह मानवता के लिए लोगों को जागरूक भी करती रहती हैं। उनका लक्ष्य हैं थैलेसीमिया मुक्त भारत और स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना। समाज में रक्तदान जैसे महादान के लिए लोगों को जागरूक भी करती रहती हैं। समाज सेविका अंकिता राजपूत के जीवन रक्षक देवदूतगौरव दूबे ने 50वां प्लेटलेट्स, भूपेंद्र गुलिया ने 19वां प्लेटलेट्स व शशांक चतुर्वेदी ने 23वां रक्तदान कर मानवता की मिसाल कायम की है। अंकिता राजपूत ने अपने सभी जीवन रक्षक देवदूत का हृदय से आभार व्यक्त किया जो मानवता के लिए रक्तदान कर जीवन रक्षक बनकर सामने आये हैं। उनके सभी जीवन रक्षक देवदूत हर दिन ब्लड कैंसर,थैलेसीमिया,डायलिसिस जैसी गंभीर अन्य बीमारियों में भी व बोन मैरो सर्जरी में रक्तदान व प्लेटलेट्स दान के माध्यम से अपनी सेवा देकर मानवता के प्रति मिसाल कायम कर रहे हैं।

