-लोगों ने बिल्डर प्रबंधन पर लगाया धोखा देने का आरोप
-मेटेनेंस कार्यालय पहुंचकर लोगों ने जमकर किया विरोध
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: महंगाई के दौर में कहने को वर्तमान में 60 पैसे की कोई कीमत नहीं है लेकिन यह छोटी-छोटी रकम जुडकर जेब पर बड़ा भार डालती है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की निराला एस्टेट सोसायटी में मेंटेनेंस चार्ज में 60 पैसा और बढ़ाए जाने के विरोध में सोसायटी के लोगों ने जमकर हंगामा किया। मेंटेनेंस कार्यालय पहुंचकर लोगों ने अपना विरोध दर्ज कराया। सोसायटी में हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और लोगों को शांत कराया। सोसायटी के लोगों का कहना है कि मेटेनेंस चार्ज गलत बढ़ाया गया है। लोगों ने बढ़ा हुआ मेंटेनेंस चार्ज वापस लेने की मांग की, मांग पूरी न होने पर मेंटेनेंस चार्ज न देने का निर्णय लिया।
Greater Noida : निराला स्टेट सोसाइटी के फेज-2 के निवासियों ने मेंटेनेंस चार्ज बढ़ाए जाने के खिलाफ किया प्रदर्शन @OfficialGNIDA @NEFOMAncr @nefowaoffice @GreaterNoidaW pic.twitter.com/k31uHB5emq
— The News गली (@The_News_Gali) March 24, 2026
बिल्डर पर आरोप
सोसायटी के लोगों का कहना है कि अभी तक 2.55 रुपए स्क्वायर फिट के हिसाब से मेंटेनेंस चार्ज लिया जा रहा था। चार्ज को अब 60 पैसा बढ़ाकर 3.15 रुपए किया जा रहा है। जबकि कुछ सप्ताह पूर्व बिल्डर प्रबंधन के साथ हुई बैठक में बिल्डर ने मेंटेनेंस चार्ज न बढ़ाए जाने का आश्वासन दिया था। मेंटेनेंस कार्यालय ने सभी को मेल पर चार्ज बढ़ाए जाने की सूचना भेज दी। सोसायटी के मेंटेनेंस कार्यालय में बड़ी संख्या में एकत्र हुए लोगों ने जमकर हंगामा किया।
