-पैरामाउंट इमोशन सोसायटी में लगातार हुई तीसरी वारदात
-आग लगाने वाले का अभी तक नहीं चल सका पता
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटियों में समय-समय पर विभिन्न घटनाएं सामने आती रहती हैं लेकिन पैरामाउंट इमोशन सोसायटी में हुई अजीबो गरीब घटना से लोग डरे हुए। सोसायटी के विभिन्न टावरों के बाहर रखे सामान में आग लगाने का मामला सामने आ रहा है। लगातार तीन घटनाएं हो चुकी हैं। यह टोना-टोटका है या अन्य किसी की हरकत इस बात से लोग डरे हुए हैं। लोगों ने मामले की शिकातय मेंटेनेंस प्रबंधन से की है। आस-पास लगे सीसीटीवी के आधार पर आग लगाने वाले की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
घड़ी-साइकिल में लगाई आग
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पैरामाउंट इमोशन सोसायटी के अलग-अलग टावरों में फ्लैट के बाहर रखे जूते, साइकिल दीवारों पर लगे वॉलपेपर में आग लगा दी गई। सोसायटी के लोगों का कहना है कि लोग अपने फ्लैट के बाहर सामान रख देते है। ऐसे में अज्ञात लोग बाहर रखे हुए सामान को निशाना बना रहे है। सोसायटी के तीन अलग-अलग टावरों में घरों के बाहर रखा कीमती सामान जला दिया गया है। एक सप्ताह पहले टावर जी में फ्लैट के बाहर रखे जूते और दीवार पर लगे हुए वॉलपेपर में किसी ने आग लगा दी थी। अब दोबारा से टावर टी और ई में अलग-अलग फ्लोर पर फ्लैट के बाहर खड़ी बच्चों की साइकिल और अन्य सामान में आग लगा दी। दोनों घटना शाम के समय हुई। निवासियों ने सुरक्षित व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए है।
