द न्‍यूज गली,ग्रेटर नोएडा: विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में जुटी समाजवादी पार्टी ने सूरजपुर निवासी कपिल ननका सैफी को जिला उपाध्यक्ष बनाया है। पार्टी ने उन्हें यह जिम्मेदारी लगातार दूसरी बार दी है। कपिल के पिता हाजी ननका सैफी भी समाजवादी पार्टी में विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। गौतम बुध नगर के विभिन्न गांव में युवाओं के बीच कपिल की मजबूत पकड़ को देखते हुए समाजवादी पार्टी ने उन्हें अहम जिम्मेदारी दी है। खास बात है कि सामाजिक कार्यों में भी कपिल बढ़-चढ़कर शिरकत करते हैं। समाजवादी पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में वह अपनी टीम के साथ मजबूत उपस्थिति दर्ज कराते रहे हैं। पार्टी के जिलाध्यक्ष इंदर प्रधान ने उन्हें जिला उपाध्यक्ष का पत्र सौंपा। जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ ही क्षेत्र के लोगों ने भी कपिल को बधाई दी। जिला उपाध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी मिलने पर कपिल सैफी ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया है। कपिल का कहना है कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उसका पूरी निष्ठा के साथ पालन किया जाएगा और विधानसभा चुनाव 2027 में पार्टी को जीत दिलाने के लिए टीम के साथ जी जान से प्रयास होगा।