द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश में सरकार की स्कूलों को विलय करने की नीति के खिलाफ समाजवादी पार्टी गौतमबुद्धनगर के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्‍या में शामिल कार्यकर्ताओं ने नीति का विरोध किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि विलय नीति के माध्यम से प्रदेश भर में हजारों सरकारी स्कूल बंद कर गरीब, मजदूर, दलित, आदिवासी, पिछड़े, अल्पसंख्यकों के बच्चों को शिक्षा से वंचित करने की साजिश रच रही है। सरकारी स्कूलों में शिक्षा स्तर एवं सुविधाओं में सुधार करने के बजाय इन स्कूलों को बंद कर देश के नौनिहालों के भविष्य को बर्बाद किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने राज्‍यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा।

छिन जाएगा अधिकार
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गजराज चेयरमैन ने कहा कि विलय के नाम स्कूलों को बंद करने का भाजपा सरकार का फैसला संविधान में दिए गए शिक्षा के अधिकार का उल्लंघन है। जिला पंचायत सदस्य सुनील भाटी ने कहा कि भाजपा सरकार ने शिक्षा विरोधी अपने इस फैसले को वापस नहीं लिया तो समाजवादी पार्टी छात्रों के हितों की रक्षा के लिए बड़ा आंदोलन करेगी। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष वीर सिंह यादव, फकीर चंद नागर, डॉक्टर महेंद्र नागर, कृशांत भाटी, जिला महासचिव सुधीर तोमर, सुरेन्द्र नागर, राहुल अवाना, कपिल ननका सैफी, मनोज भाटी, लाल सिंह गौतम, जगवीर नंबरदार, मिंटी खारी, रोहित मत्ते गुर्जर, अकबर खान, डॉक्टर शशि यादव, सुनीता यादव, देवेंद्र अवाना, अक्षय भाटी, हीरा लाल यादव, अमित भाटी, विनोद लोहिया, रविंदर यादव, अजय चौधरी, दीपक नागर, सुनील भाटी, मोनू खारी, अवनीश भाटी, विकास भनोता, इंजी. गजेन्द्र यादव सहित अन्‍य लोग मौजूद थे।