
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: समाजवादी पार्टी के द्वारा जिले के गांव-गांव में पीडीए जन पंचायत का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को पार्टी के द्वारा ऊँची दनकौर में समाजवादी पार्टी के युवा नेता बॉबी नागर के संयोजन में पीडीए जन पंचायत का आयोजन किया गया। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि ने कहा कि चुनाव के दौरान जनता का वोट लेने के लिए भाजपा बड़े-बड़े लोक लुभावनी घोषणाएं करती हैं। लेकिन चुनाव जीतने के बाद जनता का शोषण करने लगती है। वर्तमान में अप्रत्याशित रुप से बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से जनता परेशान है। विकास कार्य सिर्फ कागजों पर ही किए जा रहे हैं। इस मौके पर मुख्य रूप से वीर सिंह यादव, डॉक्टर महेंद्र नागर, सुनील भाटी, इंद्र प्रधान, नरेंद्र नागर, जिला महासचिव सुधीर तोमर, विकास जतन, विनोद लोहिया, दीपक, विक्रम टाइगर, मोहित यादव, हुकुम सिंह भारती, दयाराम शास्त्री, विनोद लोहिया, लोकेश भाटी, महेश जाटव, हैप्पी पंडित, सुभाष भाटी, मुरारीलाल गौतम, दीपक नागर, देवेन्द्र चौधरी, जोरा खान, विक्रम टाइगर, यशपाल भाटी, विपिन कसाना, अनुज नागर, रजनीकांत भारद्वाज आदि मौजूद थे।