-समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष दीपक नागर के नेतृत्व में आयोजित हुई पंचायत
-पंचायत में बड़ी संख्या में विभिन्न गांव के लोग हुए शामिल
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: समाजवादी पार्टी द्वारा पीडीए चर्चा कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सादुल्लापुर गांव में समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष दीपक नागर के संयोजन में पीडीए जन पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में बड़ी संख्या में विभिन्न गांव के लोग शामिल हुए। सपा नेताओं ने अपने कार्यकाल में जिले में कराए गए विकास कार्यों को बताया। कहा कि महंगाई और बेरोजगारी के कारण लोग परेशान हैं।
आम जनता परेशान
जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि भाजपा सरकार में पिछड़े, दलित व अल्पसंख्यक एवं महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है। सरकार की जन विरोधी नीतियों के चलते आम जनता परेशान है। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में भाजपा सरकार पूरी तरह नाकाम रही है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा कि सपा सरकार कार्यकाल के दौरान उत्तर प्रदेश के विकास के लिए बहुत काम किया था, लेकिन भाजपा सरकार के आने के बाद प्रदेश में विकास पूरे तरह से ठहर गया है। भाजपा देश के सौहार्द को खराब कर एकता और भाईचारा को खत्म करने का काम कर रही है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष फकीर चंद नागर, डाक्टर महेंद्र नागर, इंदर प्रधान, गजराज नागर, सुधीर तोमर, दीपक देवटा, अक्षय चौधरी, उपदेश नागर, मनोज शर्मा, महेश भाटी, विवेक यादव, नवीन भाटी, श्याम सिंह भाटी, जगवीर नंबरदार, हैप्पी पंडित, राजेश दीक्षित, विपिन सैन, मोहित यादव, अनीता चौहान, संजीव नागर, सतीश यादव, शान रिजवी, मोनू भाटी, मंसूर रिजवी आदि मौजूद रहे।
