-कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर मनाई सावित्री बाई फुले की जयंती
-बड़ी संख्या में लोगों ने ली सपा की सदस्यता
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: जेवर एयरपोर्ट से प्रभावित किसान परिवारों को नौकरी देने का वादा किया गया था, युवाओं का कहना है कि लंबे समय से की जा रही मांग के बाद भी नौकरी नहीं मिल रही है। ऐसे में युवाओं में नाराजगी है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कार्यकर्ताओं के साथ जेवर के किशोरपुर गांव में युवाओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट से प्रभावित किसान परिवारों को रोजगार न देकर उनका भविष्य बर्बाद किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी युवाओं को उनका हक दिलाने के लिए अंजाम तक लड़ाई लड़ेगी और किसान परिवारों को उनका हक दिलाने का काम करेगी। इस अवसर पर सपा के विधानसभा अध्यक्ष ठाकुर राजेश सिंह रोही, दीपक , लोकेश चौधरी, अनूप तिवारी, रामनरेश सिंह, शराफत, विनीत हंसराज, मुबारक, समीर ऋषिपाल, शिवकुमार बघेल आदि लोग उपस्थित थे।

सावित्री बाई फुले की मनाई जयंती
समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुधीर भाटी एवं संचालन जिला महासचिव सुधीर तोमर ने किया। कार्यकर्ताओं ने देश की प्रथम महिला शिक्षक सावित्रीबाई फुले की जयंती पर पर उन्हें याद किया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव मनोज भाटी को गौतमबुद्धनगर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर फूल माला पहनकर स्वागत किया। इस दौरान दर्जनों युवाओं ने कौशल नागर के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सुधीर भाटी ने कहा कि 6 जनवरी को मतदाता सूची का ड्राफ्ट रोल का प्रकाशन हो जायेगा। पार्टी के बूथ लेवल एजेंट और कार्यकर्ता मतदाता सूची का अवलोकन सही प्रकार से कर लें। सूची में किसी प्रकार की कमी पाई जाती है, तो उसे सही करने के लिए तत्काल दावा और आपत्ति प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने ऐसे समय में शिक्षा की अलख जगाई, जब महिलाओं को पढ़ने का अधिकार नहीं था। उन्होंने अनेक विरोधों का सामना करने के बावजूद भी नारी शिक्षा की सशक्त नींव रखी। इस अवसर पर बीर सिंह यादव, फकीरचंद नागर, इन्दर प्रधान, मिंटी खारी, कृष्णा चौहान, मेहंदी हसन, अजय चौधरी, देवेंद्र अवाना, सुनीता यादव, शशि यादव, हरवीर प्रधान, विक्रम टाइगर, अनीता पुंडीर, अक्षय चौधरी, विनोद लोहिया, नवीन भाटी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
