द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: समाजवादी पार्टी के द्वारा बील अकबरपुर गांव के पास जे एसआर फार्म हाउस पर पीडीए जन पंचायत एवं होली मिलन समारोह का आयोजन जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी के संयोजन में किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के कद्दावर नेता मुखिया गुर्जर मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए। होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और क्षेत्र के लोग ने भाग लिया। इस मौके पर सभी लोगों ने एक दूसरे को गुलाल एवं गले लगाकर होली की बधाई दी। इस अवसर पर सपा के वरिष्ठ नेता मुखिया गुर्जर ने कहा कि होली हमें प्रेम का संदेश देता है और समाज बीच एकता और सौहार्द को स्थापित करता है। यह एकता, मित्रता और भाईचारे का प्रतीक है। हम सब को आपसी मतभेद को भूलकर प्रेम और उमंग के साथ होली माननी चाहिए।

बढ़ रही बेरोजगारी
जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि भाजपा शासनकाल में गरीब, किसान, मजदूर, दलित, पिछड़े और महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है। भाजपा सरकार गरीबों का हक छीन रही है। भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर है। शिक्षित युवा बेरोजगार है, जनता महंगाई की मार से परेशान है। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी, वीर सिंह यादव, फकीर चंद नागर, महेन्द्र नागर, इन्दर प्रधान, राहुल अवाना, कृशान्त भाटी, सुधीर तोमर, यूनुस अली, कपिल ननका सैफी, दीपक,  मोहित नागर,मिंटी खारी, सुनीता यादव, लाल सिंह गौतम, अकबर खान, सुदेश भाटी, रोहित मत्ते गुर्जर, रिजवान हैदर, अमित भाटी मेहंदी हसन, महेश भाटी सहित अन्‍य लोग मौजूद थे।