-मुलायम सिंह के संघर्षशील जीवन पर संगोष्ठी का भी हुआ आयोजन
-कार्यकर्ताओं ने लिया समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं भारत के पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती सूरजपुर स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर मनाई गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने गरीब, मजदूर और जरूरतमंदों को कंबल, फल आदि का वितरण किया। मुलायम सिंह यादव के संघर्षशील जीवन पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन कर उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि मुलाकयत सिंह ने सदैव गरीब, मजदूर, किसान, अल्पसंख्यक और पिछड़ों के हितों के लिए संघर्ष किया है और उन्हें सम्मान दिलाने का काम किया। डॉक्टर राम मनोहर लोहिया के सपनों को साकार करने के लिए मुलायम सिंह यादव ने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। डॉ लोहिया के विचारों से प्रभावित होकर उन्होंने छात्र जीवन से ही देश में समाजवादी आन्दोलन को नई दिशा देने का काम किया। उन्होंने अपने जीवन में कई उतार चढ़ाव देखे, लेकिन बिना विचलित हुए उन्होंने गरीब, किसानों के हकों के लिये संघर्ष किया।
कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प
पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा कि मुलायम सिंह ने सदैव राष्ट्रवाद, लोकतंत्र, समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता को मजबूती प्रदान करने के लिए काम किया। हम सब को उनके दिखाए हुए रास्ते पर चलते हुए समाजवादी विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लेना है। इस अवसर पर पूर्व लोकसभा प्रत्याशी महेंद्र नागर, पूर्व जिलाध्यक्ष फकीरचंद नागर, पूर्व जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान, गजराज नागर, कृशान्त भाटी, रामशरण नागर, कपिल ननका, देवेंद्र टाइगर, सीपी सोलंकी, नवीन भाटी, अकबर खान,सुनीता यादव, अक्षय चौधरी, हैप्पी पंडित, विनोद लोहिया, प्रवीण भाटी, कुलदीप भाटी, विकास भनौता, दीपक शर्मा, राजेश रोही, महेश भाटी, अमित रोनी, अवनीश भाटी, सुभाष भाटी, सुनील भाटी, मोहित यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।
