-कार्यकर्ताओं ने की अखिलेश यादव के लंबी उम्र की कामना
-लोगों को किया फल व मिठाई का वितरण

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्‍यमंत्री व पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव का जन्‍मदिन हर्ष के साथ मनाया। कार्यकर्ताओं ने केक काटने के बाद मिठाई व फल का वितरण किया। उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सपा कार्यकर्ताओ ने सपा सरकार में कराए गए कार्य स्थलों जैसे नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो, सम्राट मिहिर भोज पार्क आदि स्थानों पर जाकर पौधा रोपण किया। पौधा लगाकर हरियाली का संदेश दिया।

अखिलेश को बताया जमीनी नेता
इस अवसर पर सपा जिलाध्‍यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि अखिलेश यादव मृदु स्वभाव के धनी और देश के लोकप्रिय जमीनी नेता है। उनकी कार्यशैली से सभी लोग प्रभावित है। उनके कुशल नेतृत्व के कारण आज समाजवादी पार्टी देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है। उनके मुख्यमंत्री रहते हुए उत्तर प्रदेश के विकास को गति मिली थी और प्रदेश ने विकास के मामले में नए आयाम स्थापित किये थे। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा कि अखिलेश यादव वर्तमान में वंचित, शोषित, पिछड़े और अल्पसंख्यकों के सबसे बड़े नेता हैं और उनके हकों के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष कर रहे हैं। हम सभी कार्यकर्ताओं को उनके जन्मदिन पर उनकी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिये। इस मौके पर मुख्य रूप से वीर सिंह यादव, फकीरचंद नागर, डॉक्टर महेंद्र नागर, इन्दर प्रधान, सुनील भाटी, नरेंद्र नागर, रामशरण नागर, कृष्णा चौहान, मेहंदी हसन, कपिल ननका सैफी, हरवीर प्रधान, जिला महासचिव सुधीर तोमर, राजेश रोही, कृशान्त भाटी, मिंटी खारी, मनोज भाटी , सुनीता यादव, शशि यादव,  लोकेश, यूनुस प्रधान, दीपक शर्मा, दीपक नागर, मोहित यादव, रोहित मत्ते गुर्जर, देवेंद्र टाइगर, उपदेश नागर, श्याम सिंह भाटी, नवीन भाटी, विकास जतन भाटी, महेश भाटी, राकेश गौतम, हुकुम सिंह भारती, विपिन सैन सहित अन्‍य लोग मौजूद थे।