द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय पर मासिक बैठक का आयोजन किया। आयोजन जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए विस्तार से चर्चा की गई। सुधीर भाटी ने कहा कि भाजपा शासनकाल में गरीब, मजदूर, किसान, व्यापारी सभी वर्ग परेशान हैं। सरकार द्वारा जनता की बुनियादी समस्याओं और जरूरतों की अनदेखी की जा रही है। सत्तूबके नशे में चूर भाजपा सरकार किसी की नहीं सुन रही है।
हक छीनने का प्रयास
राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा पिछड़े और दलितों के हक छीनने का काम किया जा रहा है और पीडीए समाज का शोषण किया जा रहा है। सरकार आरक्षण को खत्म करने की साजिश कर रही है। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान, सुनील भाटी, जगवीर नम्बरदार, सुधीर तोमर, कपिल ननका सैफी, कृष्णा चौहान, देवेंद्र अवाना, यूनुस प्रधान, शशि यादव, लाल सिंह गौतम, विनोद लोहिया, राजेश रोही, अजय चौधरी , कमल भाटी, नवीन भाटी, सुनील , विकास जतन, दीपक नागर, रविन्द्र यादव, सुदेश भाटी, मनोज शर्मा, विपिन सैन, जुगती सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
