द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सूरजपुर स्थित जिला कार्यालय पर कांशीराम की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उनके जीवन पर विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि कांशीराम ने शोषित, वंचित, दलितों, पिछड़ों के उत्थान के लिए कार्य किया था। उन्होंने बहुजनों के पुनरुत्थान हेतु वामसेफ, डी एस 4 एवं बहुजन समाजवादी पार्टी की स्थापना कर उन्हें उनका हक दिलाने के लिए कार्य किया था। इस मौके पर अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव रामशरण नागर, देवेन्द्र अवाना, अकबर खान, लाल सिंह गौतम, कपिल ननका सैफी, सुनील भाटी, विनोद लोहिया, गजेन्द्र यादव, जुगती सिंह, रामशंकर भास्कर, हुकुम सिंह भारती, सतेन्द्र नागर, करतार सिंह चौहान, महेश जाटव, शकील खान, इंद्रराज सिंह, जावेद अंसारी, जय सिंह चंदेल, मुरारीलाल गौतम, कमल सिंह, आदि लोग मौजूद थे।
