-गौतमबुद्ध नगर हॉकी संघ द्वारा किया गया कार्यक्रम का आयोजन
-महिला व पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में खिलाडि़यों ने दिखाई प्रतिभा

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: भारतीय हॉकी संघ को फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल हॉकी से संबद्ध होने के सौ वर्ष पूरे हो गए। इस एतिहासिक अवसर पर गौतमबुद्ध नगर हॉकी संघ द्वारा एस्टर पब्लिक स्कूल, सेक्‍टर डेल्टा-2 में भव्‍य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खेल प्रेमियों के साथ ही बड़ी संख्‍या में उपस्थित खिलाडि़यों ने एतिहासिक अवसर की खुशी मनाई। इस अवसर पर हॉकी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। महिला व पुरुष हॉकी के मुकाबले हुए। खिलाडि़यों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गौतमबुद्ध नगर हॉकी संघ के पदाधिकारियों ने सभी खिलाडि़यें का उत्‍साहवर्धन किया।

खिलाडि़यों को किया सम्‍मानित
गौतमबुद्धनगर हॉकी संघ के महासचिव मंजीत सिंह ने सभी खिलाड़ियों तथा अतिथियों का स्वागत व आभार व्यक्त किया। उन्‍होंने कहा कि हॉकी भारत का राष्‍ट्रीय खेल है। हॉकी के खिलाडि़यों में अपार प्रतिभाएं भरी हैं। जिसके दम पर उन्‍होंने कई अंतरराष्‍ट्रीय प्रतियोगिताओं में जीत दर्ज की है। उन्‍होंने सभी खिलाडि़यों से जी जान से मेहनत करने की अपील की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एनआरआई बलबीर सिंह ढिल्लन, पूर्व जैवलिन थ्रोअर, एस्टर पब्लिक स्कूल की प्राचार्य प्रीति शर्मा, उप प्राचार्य जयवीर सिंह डागर, अशोक कुमार शर्मा, डाक्‍टर रविंदर, परवेज अली, रवींद्र सिंह, एसपी, हरेंद्र भाटी, आलोक सिंह, अनिल चौधरी, आशीष शर्मा, संजीव अग्रवाल, वीके सहरावत, टीपी सिंह, अफज़ल हुसैन, चाचा हिन्दुस्तानी सुभाष चंदेल,नीरज कुमार सहित अन्‍य लोग मौजूद थे।